Top Ads

Breaking News

KPS Haryana Hindi News: हरियाणा आज के ताजा समाचार

 

KPS Haryana Hindi News 

KPS Haryana News : 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं ( Hbse Exam ) में पेपर परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने के मामले पर हरियाणा सरकार ने कड़ा संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अभी तक 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए हैं, जिसमें चार डीएसपी और तीन एसएचओ शामिल है। 






मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि इसके अतिरिक्त सरकारी स्कूलों के चार परीक्षा निरीक्षक और प्राइवेट स्कूल की एक परीक्षा निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  साथ ही, सरकारी स्कूल के चारों परीक्षा निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, दो सेंटर सुपरवाइजर को भी निलंबित किया गया है। इन मामलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नकल करवाने अथवा पेपर परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने के आरोप में अभी तक चार बाहरी व्यक्तियों और आठ विद्यार्थियों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।



रोहतक / कांग्रेस कार्यकर्ता "हिमानी के परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।"तंत्र

Rohtak News : रोहतक में सूटकेस में मिला हिमानी नरवाल का शव का मामला, पूरी डिटेल से खबर 






KPS Haryana News 


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के सेक्टर 39 स्थित अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा नवनिर्मित विश्व शांति केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की महान संस्कृति और परंपरा ने हमेशा शांति, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश दिया है। 




यह वह देश है, जहां पर हर युग और हर काल में भगवान श्रीराम और योगीराज श्रीकृष्ण से लेकर भगवान महावीर, महात्मा बुद्ध और गुरु नानक जी जैसी महान आत्माओं ने जन्म लेकर, अपने-अपने समय में पूरे मानव समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम, एकता, शान्ति, सद्भाव, दया, करूणा, परोपकार और मानवता का उपदेश दिया। 





मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत पूरी दुनिया को शांति का मार्ग दिखा रहा है। चाहे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति हो, पर्यावरण संरक्षण हो या वैश्विक महामारी से लड़ने का संकल्प, भारत ने हमेशा मानवता की भलाई के लिए काम किया है। भारत की यही परंपरा और संस्कृति 'विकसित भारत' की पहचान होगी।





मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी जिला उपायुक्तों को हाल ही में हुई बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि के कारण किसान की फसल को हुए नुकसान को चिन्हित करके तुरंत रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए गए हैं ताकि फसलों में हुए नुकसान का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जा सके।

पूरी डिटेल से खबर 




खनन एवं भू विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के अवैध खनन पर दिए गए बयानों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप निराधार और तथ्य से परे हैं। कांग्रेस नेता केवल झूठ बोलकर लोगों को बरगलाने का काम करते हैं।





श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए अवैध खनन में राज्य सरकार की संलिप्तता के ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। मंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं चरखी दादरी के पिचोपा कलां का दौरा किया तथा वहां अवैध खनन का कोई निशान नहीं पाया।






उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला द्वारा बताए गए 14 जिलों में से कैथल जैसे जिले में साधारण मिट्टी के अलावा कोई भी महत्वपूर्ण खदान या लघु खनिज नहीं है तथा उन जिलों में भी अवैध खनन को रोकने के लिए नियमित प्रयास किए जा रहे हैं।





उन्होंने कहा कि जनवरी माह से अब तक फील्ड अधिकारियों द्वारा जांच के दौरान 13,282 वाहनों की जांच की गई है और 575 ऐसे वाहनों को जब्त किया गया है जो अवैध रूप से खनन सामग्री/बिना ई-रवाना के ले जा रहे थे।

Chulkana Dham Accident : चुलकाना धाम के लकीसर कुंड में सिर के बल छात्र ने लगाई छलांग, मौत 

वीडियो 







भिवानी-

-हरियाणा के रोहतक में सूटकेस में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव मिलने पर भाजपा सांसद किरण चौधरी ने कहा, "बहुत दुखद घटना है। इस प्रकार की जो वारदात समाज में होती है मैं उसकी निंदा करती हूं। अपराधियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देनी चाहिए


-किरण चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी महिला सशक्तिकरण के लिए पुरी तरह से प्रयासरत है ताकि विकसित भारत के सपने में महिलाएं बराबरी का हिस्सा लेकर आगे बढ़ें  


-किरण चौधरी ने कहा निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत तय, विपक्ष पहले ही शून्य पर आ चुका है आगे भी कोई उम्मीद नहीं


-निकाय चुनाव बैलेट पेपर से करवाने की मांग पर बोली किरण चौधरी,  कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, इसलिए कुछ तो बोलेंगे ही


-हुडा द्वारा घोषणापत्र की घोषणा पुरी नहीं करने की बात पर किरण चौधरी का जवाब, हुडा जी दो बार मुख्यमंत्री रहें है उनको पता होना चाहिए की बजट में व्यवस्था की जाती है


-किरण चौधरी ने कहा हुडा पार्टी में अलग- थलग  हों चुके है, और न उन्हे नेता प्रतिपक्ष बनाया गया, हुडा के प्रति मेरी पुरी सहानुभूति



महिलाओं की पूर्ण भागीदारी से साकार होगी विकसित भारत की संकल्पना: राज्यसभा सांसद किरण चौधरी 


भिवानी में स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से बात की जाएगी : सांसद किरण चौधरी 


हमारी बेटियों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं,आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी :किरण चौधरी 


महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक सशक्त एवं सकारात्मक कदम उठा रही मोदी सरकार: सांसद किरण चौधरी 


खेल शिक्षा एवं अनुसंधान के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा विश्वविद्यालय:प्रो दीप्ति धर्माणी 

Narnaund Nagar Palika Election : नारनौंद नगरपालिका चुनाव में कितने प्रतिशत वोटिंग, कब और कहां होगी नगरपालिका चुनाव की मतगणना 






 भिवानी,02 फरवरी। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि महिलाओं की पूर्ण भागीदारी से ही विकसित भारत की संकल्पना को साकार किया जा सकता है। महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव नहीं है ।






 राज्यसभा सांसद श्रीमती किरण चौधरी रविवार को  चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी की अध्यक्षता में आयोजित देवी अहिल्याबाई होलकर सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी।






उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त एवं अनेक सकारात्मक कदम उठा रही है जिसके अब सार्थक परिणाम आने लगे हैं और आने वाले समय में देश में एक तिहाई  आरक्षण के साथ महिलाएं नेतृत्व करेंगी। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों पर हमें पूर्णतया गर्व है ।  महिलाएं आज विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी हैं और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम भारतीय ज्ञान परंपरा का अनुसरण करें और पश्चिम सभ्यता से केवल अच्छी बातें ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर का महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत भिवानी में स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने की मांग को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से बात करेंगी। 






उन्होंने विश्वविद्यालय कि कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्मानी एवं समस्त प्रशासन द्वारा संचालित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि वह महिलाओं के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेगी और उनसे जो भी संभव होगा वो महिलाओं के लिए करेंगी । उन्होंने विश्वविद्यालय की सात दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह बहुत-बहुत शान है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.चौधरी बंसीलाल के नाम पर यह विश्वविद्यालय स्थापित करवाने में उनका और तत्कालीन सांसद श्रुति चौधरी का बड़ा योगदान है। उन्होंने विश्वास एवं उम्मीद जताई कि यह विश्वविद्यालय स्व.चौधरी बंसीलाल  के सपनों को साकार करेगा। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष पूर्व चौधरी सुरेंद्र सिंह के निधन पर चौधरी बंसीलाल ने अपनी सुपौत्री श्रुति चौधरी के सिर पर विरासत की  पगड़ी रखी तभी से हम महिलाएं पगड़ी पहन रही हैं और महिलाओं को पगड़ी चौधरी बंसीलाल की देन है।






कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनका परिचय दिया। उन्होंने कहा कि चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय खेल, शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर देश में अपनी अलग ही पहचान बना रहा है और विकास पुरुष चौधरी बंसीलाल के आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। विकास पुरुष के नाम से विख्यात पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी बंसी लाल जी के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है तथा विद्यार्थियों को रोजगारपरक, संस्कारी व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने को कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि है यह बड़े हर्ष एवं गर्व की बात है कि क्षेत्र की स्टार नेता एवं वरिष्ठ नेता श्रीमती किरण चौधरी जोकि स्व. चौधरी बंसी लाल की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं का इस विश्वविद्यालय में आगमन हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय परिवार को उनका पूर्ण सहयोग मिलेगा।







बतौर विशिष्ट अतिथि भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश छिकारा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में आयोजित देवी अहिल्याबाई होलकर सम्मान समारोह के सफल एवं सुंदर आयोजन के लिए कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी एवं कुलसचिव डॉ भावना शर्मा सहित समस्त विश्वविद्यालय परिवार बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि आज मंच पर विराजमान सफल महिला विभूतियां महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने मैडम किरण चौधरी को आश्वासन दिया कि वे सभी महिलाओं के लिए रिसर्च, महिलाओं के लिए नीति निर्माण सहित जहां आवयश्कता होगी मिलकर काम करेंगी।






कार्यक्रम में बतौर वक्ता राष्ट्रीय सेविका समिति की महासचिव प्रो अंजली जैन ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर 300 वर्ष पूर्व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए थे जिनको हम आज पूर्ण रूप में देख सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह देवी अहिल्याबाई होलकर, रानी लक्ष्मीबाई, वीर माता जीजा बाई को अपना आदर्श मानकर जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत विचार रखे।







कुलसचिव डॉ भावना शर्मा ने सभी अतिथियों,प्रतिभागी विद्यार्थियों,विजेता खिलाड़ियों एवं उनकी माताओं, प्रशिक्षकों,आयोजन समिति,मीडिया का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन डॉ स्नेहलता ने किया।






इस अवसर पर पूर्व रजिस्ट्रार  प्रो आत्म प्रकाश शर्मा, समाजसेवी

राम प्रताप शर्मा,  हरि सिंह,अमर सिंह,उद्योगपति मीनू अग्रवाल,प्रो ललिता गुप्ता,प्रो संजीव कुमार,प्रो एसके कौशिक,प्रो सुनीता भरतवाल,प्रो विपिन जैन, डॉ सुरेश मलिक,प्रो नितिन बंसल, प्रो मयंक किंगर, डॉ रविप्रकाश,डॉ ऋषि पाल, डॉ लखा सिंह,सहायक कुलसचिव डॉ रेखा जांगड़ा एवं बलजीत शर्मा, कीर्ति चौहान,संतोष भाकर,हरीश शर्मा हालुवासिया सहित अनेक शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों सहित खेल प्रतिभाओं के परिजन व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






कार्यक्रम में मुख्यातिथियों द्वारा फुटबॉल, कबड्डी, हैंडबॉल, एथलेटिक, डिस्कस थ्रो,बॉक्सिंग, कराटे, वूशु,कुश्ती, जुडो आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खेल प्रतिभाओं,प्रशिक्षकों,टीम मैनेजर तथा खेल प्रतिभाओं की माताओं को वीर माता जीजा बाई सम्मान के तहत नकद पुरस्कार ,प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न खेल प्रतिभाओं को कुल 08 लाख तिरसठ हजार की राशि के पुरुस्कार वितरित किए गए।






Haryana Agriculture Minister Shyam Singh Rana urges farmers not registered under Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana to report crop damage due to hailstorm on the Haryana Kshatipurti Portal within 72 hours. This will help officials assess the loss accurately. 






 Shyam Singh Rana added that farmers registered under Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana should contact their concerned Agriculture Officer to report crop damage.




.On the eve of World Wildlife Day, Environment, Forest & Wildlife Minister Rao Narbir Singh urged people to take a pledge to preserve  wildlife. He highlighted that, due to environmental pollution and climate change, the survival of many animal and plant species is under threat.





He said that the Forest & Wildlife Dept in Haryana is taking unique steps for wildlife conservation, including a vulture breeding center in Pinjore. A Jungle Safari project in the Aravallis is also in the works and he is personally overseeing these efforts.