Hansi Women Missing : हांसी के गांव से विवाहिता लापता, एक सप्ताह बाद भी हलवाई की पत्नी का नहीं लगा सुराग
![]() |
| Hansi News : Hansi Women Missing |
KPS Haryana News :
हांसी के नजदीकी गांव ढाणी ठाकरिया से एक विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला का पति हलवाई का काम करता है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीडि़त युवक की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जब उन्हें इस बात का पता चला कि उसकी पत्नी बिना बताए सुबह घर से चली गई है तो वो तुरंत ही घर पहुंचे और अपनी पत्नी की तलाश में जुट गए। काफी तलाश करने के बाद भी उसकी पत्नी का ना ही तो किसी रिश्तेदार से और ना ही किसी ओर से कोई सुराग लगा। एक सप्ताह तलाश करने के बाद भी उसकी पत्नी का कोई अता पता नहीं चला तो नरेश ने इसकी शिकायत हांसी सिटी पुलिस थाने में की। पुलिस ने नरेश की शिकायत पर उसकी पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ताजा खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
