Hbse Exma Center : हिसार के मतलोडा और कैमरी परीक्षा केन्द्र पर दूसरे को परीक्षा में बैठाए, चार के खिलाफ मामला दर्ज
![]() |
| Police Station Barwala ( Barwala News) |
KPS Haryana News : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा ( Hbse Exma Center GSSS Matloda Hisar) के दौरान दूसरा युवक परीक्षा देते हुए पाया गया है। हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव मतलोडा के परीक्षा केन्द्र पर एक युवक बाथरूम से पर्ची फेंकने का प्रयास कर रहा था कि पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी से पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि आज उसका दसवीं कक्षा का पेपर है और उसकी जगह उसका भाई परीक्षा दे रहा है। बरवाला थाना पुलिस ने पुलिस कर्मचारियों की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा कैमरी के परीक्षा केंद्र पर भी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक को पकड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा दसवीं की परीक्षा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतलोडा (1246)में बनाए गए परीक्षा केन्द्र पर साढ़े 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक दसवीं कक्षा की परीक्षा ली जा रही थी। इसी दौरान एक किशोर स्कूल केे बाथरूम के पास नकल करवाने की फिराक में था कि डयूटी दे रहे पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसको पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ में किशोर ने बताया कि वो गांव बोबुआ का रहने वाला शुभम है। जब उससे गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी जगह पर उसका भाई सचिन परीक्षा में बैठा हुआ है। उसका दसवीं कक्षा का रोल नंबर पर उसका भाई सचिन ही परीक्षा दे रहा है। पुलिस ने दोनों भाईयों को हिरासत में लेकर बरवाला थाना में मामला दर्ज करके आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
मंगाली पुलिस चौकी में दी शिकायत में कैमरी गांव के परीक्षा केंद्र के सुपरहिट कृष्ण कुमार ने बताया कि सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली जा रही थी । राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैमरी में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 3 मार्च को करीब 12:40 पर एक युवक दूसरे के स्थान पर 3 तरीके से परीक्षा देते हुए पाया गया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अंकित पुत्र राधे श्याम बताया और कहा कि वह रोल नंबर 1025216865 योगेश कुमार के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आया था। आजाद नगर थाना पुलिस ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैमरी परीक्षा केंद्र के अधीक्षक कृष्ण कुमार के शिकायत पर मामला दर्ज करके दोनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
