Hisar News : हांसी में व्यक्ति ने पत्नी को जिंदा जलाया, मां भी झुलसी, महजत गांव की घटना
महजत गांव में व्यक्ति ने पत्नी व मां पर तेल छिडक़ लगाई आग, पत्नी जिंदा जली, मां की हालत गंभीर
हांसी क्षेत्र के नजदीकी गांव महजत में एक व्यक्ति ने अपनी ही मां व पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उन दोनों पर तेल छिडक़ कर आग लगा दी। आग लगने के कारण महिला की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई। जबकि उसकी बुजुर्ग मां गंभीर रूप से झुलस गई। जिसको उपचार के लिए सोनी अस्पताल हिसार में भर्ती करवाया गया है। हांसी सदर थाना पुलिस ने मृतका की बेटी की शिकायत पर कारवाई करते हुए उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक दो बेटियों का पिता है और नशे के कारण पिछले काफी समय से अपनी पत्नी व बेटियों से अलग रहता था।
हांसी सदर थाना पुलिस को दिए ब्यान में गांव टीबी निवासी रिन्की ने बताया कि वो दो बहनेें हैं और दोनों ही शादीशुद्दा हैं। मेरा पिता महजत निवासी रामभगत शराब पीने का आदी है और शराब को लेकर अकसर वो मेरी मां व हमारे से झगड़ता रहता है। क्योंकि मेरी मां ने पिता को कई बार नशा मुक्ति केन्द्र छोड़ दिया था। लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके कारण मेरे माता पिता अलग अलग रहते थे। वो भी बीए की पढ़ाई कर रही है।
रिन्की ने बताया कि रात को करीब 9 बजे उसके पिता ने उसकी मां के फोन पर फोन किया तो वो फोन उसने उठा लिया तो उसके पिता ने कहा कि मेरे पास एक महिला आई हुई है। तुम अपनी मां व दादी को मेरे मकान पर भेज दो देख लेंगी। साथ ही मुझे भी बुला लिया। जब ये बातें मैंनें मेरी मां भरपो देवी व दादी मां गीता देवी वहां पर जाने लगी। मैं भी फोन लेकर उनके पीछे पीछे जा रही थी।
पुलिस को मृतका की बेटी ने बताया कि जब वो रास्ते में थे तो उसके पास फिर से उसके पिता का फोन आया और कहा कि कौन कौन आ रहा है तो उसने सारी बातें बता दी। बातें करते हुए वो अपनी मां व दादी से पीछे रह गई थी। जब उसकी मां व दादी उसके पिता के मकान के पास पहुंचे तो उसके पिता ने गेट खोला और मेरी मां व दादी के अंदर जाते ही दरवाजा बंद कर लिया। जब मेरी दादी ने पूछा कि तुं ये क्या कर रहा है तो उसके पिता ने कहा कि मैंनें तुम्हें मारने की तैयारी कर रखी है। ये सब बातें फोन चालू होने के कारण मुझे सुनाई दे रही थी।
वो भागकर तुरंत ही मकान के बाहर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था और उसके पिता उसकी मां व दादी पर तेल छिडक़ रहा था। वो तुरंत ही पड़ौसियों के घर से सीढिय़ों के रास्ते दरवाजा तोडक़र मकान में घुसी। लेकिन तब तक उसका पिता दोनों को आग लगा चुका था। उसने तुरंत ही बाहर का गेट खोलकर बाहर निकाला और अपनी मां को संभाला तो वो जली हुई अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी। अपनी मां को मरी हुई देखकर वो रोने लगी तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और साधन का इंतजाम कर उसकी दादी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
उसके पिता के तेल छिडक़ कर आग लगाने के कारण उसकी मां की मौत हो गई। जबकि उसकी दादी का हिसार के सोनी बर्न अस्पताल में उपचार चल रहा है। हांसी सदर थाना पुलिस ने रिन्की की शिकायत पर कारवाई करते हुए उसके पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये समाचार भी पढ़ें:-
Hbse Exam : हिसार में परीक्षा केंद्रों पर डीसी एसपी की छापेमारी, छात्रों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों में हड़कंप, DC - SP की फटकार से छुटे पसीने , नकल के भरोसे रहने वाले छात्रों की खैर नहीं,
Hansi-Hisar News : हिसार आज के ताजा समाचार ,
Rewari News : बस से गिरने युवक का फटा सिर, अचानक ब्रेक लगने से बिगड़ा संतुलन, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज ,
Drugs Free Holi Festival : होली पर्व को नशा मुक्त बनाने की ली शपथ,
हिसार जिले को मिला पहला वन्य जीव आरक्षित क्षेत्र,
Latest News Rewari Haryana : रेवाड़ी आज के ताजा समाचार,