Top Ads

Breaking News

Rewari News : बस से गिरने युवक का फटा सिर, अचानक ब्रेक लगने से बिगड़ा संतुलन, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

 Rewari News: bus se girne se yuvak ka fatta sir 

Rewari News 

धारूहेड़ा से बस में रेवाड़ी जा रहा था युवक, बालाजी मार्केट के पास हादसा    

KPS Haryana News : 

हरियाणा के रेवाड़ी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक युवक बस की खिड़की में खड़ा होकर सफर कर रहा था की चलती बस के चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाए तो युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जा गिरा। सड़क पर सर लगने से उसका सिर फट गया। गंभीर रूप से घायल को तुरंत ही ट्रामा सेंटर ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही युवक के परिजन ट्रामा सेंटर पहुंचे और उसे वहां से एक निजी अस्पताल में ले गए। सिर फटने के कारण युवक की हालत गंभीर बनाई हुई है। 





मेरी जानकारी के मुताबिक धारूहेड़ा का रहने वाला एक युवक बस में सवार होकर रेवाड़ी जा रहा था। जब बस रेवाड़ी की बालाजी मार्केट के पास पहुंची तो बस के आगे कोई साधन आने से बस्तर लगे जैसे ही ब्रेक लगाए तो बस की खिड़की में खड़ा धारूहेड़ा का रहने वाला सड़क पर गिर गया। अचानक ब्रेक लगने के कारण राजीव अपने आप को संभाल नहीं पाया और सड़क पर उसका सिर जा लगा, जिसके कारण उसका सिर फट गया। बस के चालक परिचालक ने तुरंत ही गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रामा सेंटर पहुंचा। 




धारूहेड़ा के खलियावास मोहल्ला के रहने वाले संजय ने बताया कि उसका भाई किसी कार्य से रेवाड़ी जा रहा था। उसके भाई के फोन से बस कंडक्टर का फोन आया और हादसे की जानकारी दी तो तुरंत अपने परिजनों के साथ रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर पहुंचा और उसके भाई की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। संजय के मुताबिक राजीव की हालत गंभीर बनी हुई है। 





मॉडल टाउन थाना रेवाड़ी पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है या राजीव की गलती थी इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। क्योंकि चलती बस की खिड़की में खड़ा होकर सफर करना भी लापरवाही की श्रेणी में आता है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।


ये समाचार भी पढ़ें:-