Top Ads

Breaking News

Hisar Crime News : दुर्जनपुर के पास बाइक सवार दो युवकों ने नकदी छीनी, केस दर्ज

 Hisar Crime News Durjanpur Loot     


KPS Haryana News : हिसार जिले के गांव दुर्जनपुर पुल के पास रात करीब 11 बजे बाइक के आगे बाइक अड़ाकर दो बदमाशों ने एक व्यक्ति से मारपीट की। हमला करने वाले बदमाश करीब 20 हजार की नकदी छीनकर भाग गए। इस संबंध में पीड़ित ने अग्रोहा थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ छीना-झपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।





पुलिस को दी गई शिकायत में दुर्जनपुर के रहने वाले रमेश कुमार ने बताया कि शनिवार को शहर में एक शादी समारोह में गया हुआ था। शादी में शामिल होने के बाद रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर शहर से अपने गांव की तरफ आ रहा था। जब गांव के पास ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो बाइक पर दो युवक आए। युवकों ने अपनी बाइक मेरी बाइक के सामने अड़ा दी। फिर बाइक पर सवार दोनों युवकों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान जेब में रखी करीब 20 हजार रुपये की नकदी निकाल ली।





वारदात के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद रविवार सुबह अग्रोहा थाना में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।