Bhuna Road Accident : भूना सडक़ हादसे में बाइक सवार की मौत, कार की टक्कर लगने से गई मदर डेयरी कर्मचारी की मौत
Fatehabad Bhuna Road Accident
![]() |
| Fatehabad Bhuna Road Accident : भूना सडक़ हादसे में बाइक सवार की मौत |
KPS Haryana News :
फतेहाबाद जिले के भूना में कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक एक कंपनी में फिल्ड की नौकरी करता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के भाई के ब्यान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक भूथन रोड़ पर सर छोटू राम नर्सरी के पास रविवार की शाम को एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक सडक़ पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस को दी और घायल को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया।
भूथन रोड़ पर सडक़ हादसे में मृतक की पहचान चण्दड कलां निवासी पवन कुमार के रूप में हुई। पवन अमूल डेयरी में फिल्ड सुपरवाईजर की नौकरी करता था और वो अपने रूट की विजिट करते हुए अपने गांव की तरफ जा रहा था कि जब वो भूथन रोड़ पर पहुंचा तो हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक पवन के भाई राजेश की शिकायत पर एचआर 16 डब्लू- 6882 के10 कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सोमवार को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।
राजेश ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि वो किसी कार्य से बरसीन गांव आया हुआ था। उनका परिवार पहले काजल हेड़ी गांव में रहता था। झेलनिया गांव में दोनों भाईयों की मुलाकात हो गई और अपनी अपनी बाईक पर घर जा रहे थे कि बीच रास्ते में कार चालक की लापरवाही के कारण उसके भाई की जान चली गई।
ताजा खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
