Top Ads

Breaking News

Cheeka Kaithal Road Accident : चीका में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

 Cheeka Kaithal Road Accident News: cheeka Kaithal News, 

Cheeka Kaithal Road Accident 


KPS Haryana News : 

हरियाणा के कैथल जिले के चीका कैथल रोड़ पर कृष्ण आयुर्वैदिक हॉस्पिटल के पास कार की टक्कर लगने से एक बाइक सवारी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 




मिली जानकारी के मुताबिक कैथल जिले के गांव कांगथली निवासी 35 वर्षीय सुखबीर किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर कैथल जिले के चीका कस्बे में गया था। सोमवार की शाम को काम निपटाने के बाद जब अपने गांव जाने के लिए पीडल गांव से कैथल रोड़ से होते हुए आ रहा था कि जब वो कृष्ण आयुर्वैदिक हॉस्पिटल पहुंचा तो चीका की तरफ से आई एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। 





अचानक गाड़ी की पीछे से टक्कर लगने से बाइक सवार सुखबीर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कार चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से भाग गया। राहगीरों और पुलिस ने सड़क हादसे में घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। जब घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। 




पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक सुखबीर की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी और उसकी एक बेटी है। वह अपने पीछे अपने बुजुर्ग माता पत्नी और बेटी को छोड़कर गया है। सुखबीर खेती-बाड़ी के साथ-साथ डेयरी का कार्य करता था। जैसे ही इस हादसे की सूचना गांव में लगी तो पूरे गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने मृतक के चाचा पालाराम की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कार्यालय एक्सीडेंट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ये समाचार भी पढ़ें :- 

Latest Hindi News Haryana ; हरियाणा आज के ताजा समाचार, देश प्रदेश की बड़ी खबरें, टॉप 10 न्यूज़, दिनभर की सुर्खियां,

Hisar News : हांसी में तलाक शुदा पत्नी को मारी गोली, साली का सिर फोड़ा,  8 साल पहले की थी लव मैरिज, 

Hbse Exma Center : हिसार के मतलोडा और कैमरी परीक्षा केन्द्र पर दूसरे परीक्षा में बैठाए, चार के खिलाफ मामला दर्ज